शुक्रवार, 7 जनवरी 2011

जेल में सकुन से बीती रूपम की पहली रात

पूर्णिया । विधायक राजकिशोर केशरी की हत्यारोपी रूपम पाठक की जेल में पहली रात खूब सकुन से बीती। सुबह उसके चेहरे में संतोष के भाव थे और उसने महिला मोर्चे के प्रतिनिधियों से भी बात की।

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम जेल पहुंची विधायक हत्यारोपी रूपम पाठक ने पहली रात खूब चैन से काटी। उसे जेल के महिला वार्ड में पूरी सुरक्षा के बीच रखा गया है। जेल पहुंचने के बाद उसने किसी से कोई बात नहीं की। गुमसुम रूपम ने रात खाना आराम से खाना भी खाया और पहली रात खूब चैन की नींद ली। सुबह से ही उसके चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया। उसके चेहरे पर किसी प्रकार की परेशानी और पछतावे का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं था।

सुबह लगभग दस बजे महिला मोर्चे जुड़ी महिलाएं उनसे मिलने जेल पर पहुंची। लेकिन हाईप्रोफाइल मामले को देखते हुए जेल के अधिकारियों ने महिलाओं को उनसे मिलने नहीं दिया। महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी से इस बात की शिकायत की गयी। जिलाधिकारी ने महिलाओं को मुलाकात करने का निर्देश दिया। इसके बाद जब महिलाएं फिर से जेल पहुंची तब भी मुलाकात संभव नहीं हो पायी। इसके बाद फिर जिलाधिकारी से महिलाओं ने शिकायत की तब जाकर डीएम ने जेल अधिकारियों को मुलाकात करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद महिला संगठन के प्रतिनिधियों की मुलाकात रूपम से संभव हो पायी। महिला प्रतिनिधियों ने लंबे समय तक रूपम से बातचीत की। इस दौरान क्या-क्या बातें हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें