विधानसभा चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विधानसभा चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 अक्टूबर 2010

बिहार में दूसरे चरण में 53 फीसदी मतदान

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 45 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे चरण के मतदान में करीब 53 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पूर्वी चंपारण जिले में 56 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। शिवहर जिले में करीब 49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही 46 महिलाओं सहित कुल 623 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गई।

इस चुनाव में नक्सली भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के बीच एक-दो घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान में व्यवधान डालने के आरोप में 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि के अनुसार इस दौरान मतदान में व्यवधान डालने के आरोप में 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दरभंगा जिले में 58, मुजफ्फरपुर में 18, समस्तीपुर में 30 लोग शामिल है। इसके अलावे 66 मोटर साईकिल सहित 68 वाहनों को भी जब्त किया गया।

इस बीच मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या एक के पास राज्य के लघु सिंचाई मंत्री दिनेश प्रसाद कुशवाहा के वाहन पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें मंत्री को तो कोई नुकसान नहीं हुआ परंतु उनका अंगरक्षक घायल हो गया। इस पत्थरबाजी में मंत्री का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। कुशवाहा का आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी माधवी चंद्र के पुत्र और उनके समर्थकों ने उन पर हमला किया। पुलस के अनुसार इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस बीच कई मतदान केंद्रों पर चुनाव बहिष्कार की भी सूचना मिली है। गौरतलब है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पांच विधानसभा क्षेत्रों पारू, मीनापुर, साहेबगंज, शिवहर और बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ जबकि अन्य 40 क्षेत्रों में पांच बजे तक मत डाले गए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात शिवहर में एक नक्सली हमले में एक थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि एक पुलिस का जवान घायल हो गया था।

सीतामढ़ी जिला के रूनीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 116 पर संदिग्ध नक्सलियों ने आकर मतदान संबंधी कागजात जला दिए और फरार हो गए।

इस घटना की पुष्टि राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ के़ ठाकुर ने भी की है। उन्होंने किसी भी मतदानकर्मी के अगवा होने के समाचार का खंडन किया। केंद्र पर सुबह आवश्यक कागजात पहुंचाए जाने के बाद वहां मतदान सुचारू रूप से चला। पूर्व में यह खबर थी कि मतदान केंद्र संख्या से कुछ मतदानकर्मियों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है।

इस चरण में कुल 98,44,981 मतदाताओं के लिए 10, 312 मतदान केंद्र बनाये गये थे। इस चुनाव में 12691 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया गया जबकि करीब 250 मतदान केंद्रों से वेब कॉस्टिंग किया गया।

दूसरे चरण की 45 सीटें पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों के अंतर्गत आते है। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत गुरुवार को 47 सीटों पर मतदान कराया गया था जिसमें 54 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

मंगलवार, 7 सितंबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव में चरणवार निर्वाचन क्षेत्रों के नाम

छह चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में चरणवार निर्वाचन क्षेत्रों के नाम इस प्रकार है-

21 अक्टूबर को पहले चरण में कुल 47 सीट: (1) हरलखी, (2) बेनीपट्टी, (3) खजौली, (4) बाबुबरही, (5) बिस्फी, (6) मधुबनी, (7) राजनगर (अनुसूचित जाति), (8) झंझारपुर, (9) फुलपरास, (10) लौकहा, (11) निरमली, (12) पिपरा, (13) सुपौल, (14) त्रिवेणीगंज (अनुसूचित जाति), (15), छातापुर, (16) नरपटगंज, (17) रानीगंज (अनुसूचित जाति), (18) फारबिसगंज, (19) अररिया, (20) जोकीहाट, (21) सिकटी, (22) बहादुरगंज, (23) ठाकुरगंज, (24) किशनगंज, (25) कोचाधमन, (26) अमौर, (27) बैसी, (28) कासबा, (29) बनमनखी (अनुसूचित जाति), (30) रूपौली, (31) धमदाहा, (32) पूर्णिया, (33) कटिहार, (34) कदवा, (35) बलरामपुर, (36), प्राणपुर, (37) मनीहारी (अनुसूचित जनजाति), (38) बरारी, (39) कोरहा (अनुसूचित जाति), (40) आलमनगर, (41) बिहारीगंज, (42) सिंहेश्वर (अनुसूचित जाति), (43) मधेपुरा, (44) सोनबरसा (अनुसूचित जाति), (45) सहरसा, (46) सिमरी बख्तियारपुर, (47) महिसी.

24 अक्टूबर को दूसरे चरण में 45 सीट: (1) शिवहर, (2) रीगा, (3) बथनाहा (अनुसूचित जाति), (4) परिहार, (5) सुरसंड, (6) बजपट्टी, (7) सीतामढी, (8) रून्नीसैदपुर, (9) बेलसंड, (10) कुशेश्वर स्थान (अनुसूचित जाति), (11) गौरा बौराम, (12), बेनीपुर, (13) अलीनगर, (14) दरभंगा ग्रामीण, (15) दरभंगा, (16) हयाघाट, (17) बहादुरपुर, (18) किओटी, (19) जाले, (20) गायघाट, (21) औराई, (22) बोचहां (अनुसूचित जाति), (23) सकरा (अनुसूचित जाति), (24) कुढनी, (25) मुजफ्फरपुर, (26) कांटी, (27) बरूराज, (28) कल्याणपुर (अनुसूचित जाति), (29) वारिसनगर, (30) समस्तीपुर, (31) उजियारपुर, (32) मोरवा, (33) सराईरंजन, (34) मोइउद्दीननगर, (35) विभूतिपुर, (36) रोसड़ा (अनुसूचित जाति), (37) हसनपुर, (38) नरकटिया, (39) पिपरा, (40) मधुबन, (41) चिड़ैया, (42) ढाका, (43) मीनापुर, (44) पारू, (45) साहबगंज।

28 अक्टूबर को तीसरे चरण में 48 विधानसभा क्षेत्र: (1) नरकटियागंज, (2) बाघा, (3) लौरिया, (4) नौटन, (5) चनपटिया, (6) बेतिया, (7) सिकटा, (8) रक्सौल, (9) सुगौली, (10) हरसिद्धी (अनुसूचित जाति), (11) गोविंदगंज, (12) केसरिया, (13) कल्याणपुर, (14) मोतिहारी, (15) बैकुंठपुर, (16) बरौली, (17) गोपालगंज, (18) कुचईकोट, (19) भोरे (अनुसूचित जाति), (20) हथुआ, (21) सिवान, (22) जीरादेई, (23) दरौली (अनुसूचित जाति), (24) रघुनाथपुर, (25) दरौंधा, (26) बरहरिया, (27) गोरियाकोठी, (28) महाराजगंज, (29) एकमा, (30) मांझी, (31) बनियापुर, (32) तरैया, (33) मरहौरा, (34) छपरा, (35) गरखा (अनुसूचित जाति), (36) अमनौर, (37) परसा, (38) सोनपुर, (39) हाजीपुर, (40) लालगंज, (41) वैशाली, (42) महुआ, (43) राजा पाकड़ (अनुसूचित जाति), (44) महनार, (45) बाल्मिकीनगर, (46) रामनगर (अनुसूचित जाति), (47) राघोपुर, (48) पातेपुर (अनुसूचित जाति).
1 नवंबर को चौथे चरण में 42 विधानसभा क्षेत्र: (1) चेरिया बरियारपुर, (2) बछवाड़ा, (3) तेघरा, (4) मतिहनी, (5) साहेबपुर कमल, (6) बेगुसराय, (7) बखरी (अनुसूचित जाति), (8) खगड़िया, (9) बेल्दौर, (10) परबत्ता , (11) लखीसराय, (12) मुंगेर, (13) बिहपुर , (14) गोपालपुर, (15) पीरपैंती (अनुसूचित जाति), (16) कहलगाव, (17) भागलपुर, (18) सुल्तानगंज, (19) नाथनगर, (20) मोकामा, (21) बाढ़, (22) बख्तियारपुर, (23) दीघा, (24) बांकीपुर, (25) कुम्हरार, (26) पटना साहिब, (27) फतुहा, (28) दानापुर, (29) मनेर, (30) अमरपुर, (31) घौरैया (अनुसूचित जाति), (32) बांका, (33) अलौली (अनुसूचित जाति), (34) सूर्यगढा, (35) तारापुर, (36) जमालपुर, (37) कटोरिया (अनुसूचित जनजाति), (38) बेल्हर, (39) सिंकदरा (अनुसूचित जाति), (40) जमूई, (41) झाझा, (42) चकाई।

9 नवंबर को पांचवे चरण में 35 विधानसभा सीट: (1) संदेश, (2) बरहरा, (3) आरा, (4) अगिआव (अनुसूचित जाति), (5) तरारी, (6) जगदीशपुर, (7) शाहपुर, (8) हिसुआ, (9) नवादा, (10) वारसलीगंज, (11) गया शहर, (12) बेलागंज, (13) अटरी, (14) वजीरगंज, (15) शेखपुरा, (16) बरबीघा, (17) आस्थावान, (18) बिहारशरीफ, (19) राजगीर (अनुसूचित जाति), (20) इस्लामपुर, (21) हिलसा, (22) नालंदा, (23) हरनौत, (24) रजौली (अनुसूचित जाति), (25) गोविंदपुर, (26) अरवाल, (27) कुरठा, (28) जहानाबाद, (29) घोसी, (30) मखदुमपुर (अनुसूचित जाति), (31) बोध गया (अनुसूचित जाति), (32) फुलवारी (अनुसूचित जाति), (33) मसौढी (अनुसूचित जाति), (34) पालीगंज, (35) विक्रम.

20 नवंबर को छठे चरण में 26 विधानसभा क्षेत्र: (1) ब्रह्मपुर, (2) बक्सर, (3) डूमरांव, (4) राजपुर (अनुसूचित जाति), (5) रामगढ़, (6) मोहनिया (अनुसूचित जाति), (7) करगहार, (8) नोखा, (9) ओबरा, (10) औरंगाबाद, (11) भभूआ, (12) चैनपुर, (13) चेनारी (अनुसूचित जाति), (14) सासाराम, (15) दीनारा, (16) देहरी, (17) काराकाट, (18) गोह, (19) नबीनगर, (20) कुतुंबा (अनुसूचित जाति), (21) रफीगंज, (22) गुरूआ, (23) शेरघाटी, (24) इमामगंज (अनुसूचित जाति), (25) बाराचट्टी (अनुसूचित जाति), (26) टिकरी.