बुधवार, 29 सितंबर 2010

चुनाव में पकड़ी जाएगी बाइक भी

चुनाव में मोटरसाइकिल वालों की भी खैर नहीं। चुनावी काम के लिए अब मोटरसाइकिल पर भी सरकार की नजर है। इनका भी अधिग्रहण किया जाएगा। परिवहन विभाग ने विधिवत इसके लिए मुआवजे की दर का भी निर्धारण कर दिया है। दैनिक 100 रुपये। यह राशि ईधन के अतिरिक्त मिलेगी। साथ ही चुनाव के लिए अधिगृहित ट्रक और मिनी ट्रक के मुआवजे के दर में भी वृद्धि कर दी गयी है। जुलाई महीने में ही परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर चुनाव की खातिर पकड़े जाने वाले वाहनों के लिए मुआवजे की दर का निर्धारण किया था। 27 सितम्बर को इस दर में थोड़ा संशोधन कर दिया गया है। अब ट्रक के लिए 850 रुपये के बदले दैनिक 1000 रुपये और मिनी ट्रक के लिए 380 रुपये के बदले 600 रुपये की दर से मुआवजे की राशि अदा की जायेगी। जुलाई की सूची में डम्पर मिनी डोर/एस मैजिक/फोर्स (7 बैठान क्षमता वाले तिपहिया वाहन) और मोटरसाइकिल नहीं थे। अब इन्हें भी शामिल कर दिया गया है। डम्पर के लिए दैनिक 830 रुपये तथा मिनी डोर/एस मैजिक/फोर्स (7 बैठान क्षमता वाले तिपहिया वाहन) के लिए दैनिक 250 रुपये की दर से मुआवजा राशि अदा की जायेगी। ईधन की राशि अलग से दी जायेगी।

मंगलवार, 28 सितंबर 2010

जदयू प्रत्याशियों को सिंबल बंटने शुरू

जनता दल(यू) ने अपने प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन भर मुख्यमंत्री निवास पर पहले दो चरणों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सिंबल देने का सिलसिला जारी रहा। प्रत्याशियों की सूची जारी होने की प्रतिक्षा में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ शाम में जदयू कार्यालय में जमा हो गयी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पहले दो चरणों के लिए जिनके नामों का चयन किया गया है, उनमें छह मंत्री- रेणु कुशवाहा, नरेंद्र नारायण यादव, विजेंद्र यादव, हरि प्रसाद साह, रामनाथ ठाकुर और वृषिण पटेल शामिल हैं। दो सिटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। ये सकरा से विलट पासवान और मधेपुरा से मनिंद्र कुमार मंडल है। महिलाओं में रून्नीसैदपुर से गुड्डी देवी, रूपौली से बीमा भारती और धमदाहा से लेसी सिंह चुनाव लड़ेंगी। परिसीमन के कारण बेनीपट्टी के सिटिंग विधायक शालिग्राम यादव की सीट बदलकर हरलाखी कर दी गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से चुनाव लड़ेंगे। जिन उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं उनमें झंझारपुर से नीतीश मिश्र, फुलपरास से सपा से जदयू में आये देवनाथ यादव की पत्‍‌नी, लौकहा से हरि प्रसाद साह, निर्मली से अनिरूद्ध यादव, सुपौल से विजेंद्र यादव, छातापुर से नीरज बब्लू, जोकीहाट से मो. तस्लीमुद्दीन के पुत्र मो. सरफराज, मधेपुरा से डॉ. रमेंद्र कुमार रवि, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, किशनगंज से तस्लीमुद्दीन, रूपौली से बीमा भारती, धमदाहा से लेसी सिंह, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से रेणु कुमारी, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल, समस्तीपुर से रामनाथ ठाकुर, विभूतिपुर से राम बालक सिंह, उज्जियारपुर से राम लखन महतो, कल्याणपुर से रामसेवक हजारी, नोखा से बैद्यनाथ सहनी, सकरा से सुरेश चंचल, दरभंगा ग्रामीण से अशरफ हुसैन, बहादुरपुर से मदन सहनी, हायाघाट से नरेंद्र सिंह, मीणापुर से दिनेश कुशवाहा, रून्नी सैदपुर से गुड्डी चौधरी, हसनपुर से राजकुमार यादव, साहेबगंज से राजू सिंह, वैशाली से वृषिण पटेल, लालगंज से मुन्ना शुक्ला की पत्‍‌नी अन्नु शुक्ला, कुढ़नी से मनोज कुशवाहा, सूरसंड से शाहिद अली खां, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रामबालक सिंह, कल्याणपुर से रामसेवक हजारी, वारिसनगर से अशोक कुमार मुन्ना, मौरवा से बैद्यनाथ सहनी, कांटी से अजीत कुमार, बरूराज से नंद कुमार राय, घोड़ाबोराम से डा.इजहार अहमद, अलीनगर से प्रभाकर चौधरी, ढाका से फैसल रहमान, मधुबन से शिवजी राय एवं शिवहर से मो.शरफुद्दीन शामिल हैं। इनमें से अधिकांश को मंगलवार को सिंबल दे दिया गया है।

जदयू प्रत्याशियों के 26 सीटों के लिए नाम तय

जनता दल के उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सोमवार को तीसरे राउंड की लंबी बातचीत हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रथम चरण की अपनी 26 सीटों के लिए जदयू ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिये हैं।

झंझारपुर से नीतीश मिश्र के नाम पर सहमति बनी है जबकि फुलपरास से देवनाथ यादव की पत्‍‌नी का नाम है। समाजवादी पार्टी से जदयू में आये देवनाथ यादव पर आपराधिक मुकदमा रहने के कारण उनके बदले उनकी पत्‍‌नी को प्रत्याशी बनाया जा रहा है। लौकहा से मंत्री हरि साह, किशनपुर से अनिरूद्ध यादव, सुपौल से मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, छातापुर से नीरज बब्लू, जोकीहाट से तस्लीमुद्दीन के पुत्र मो. सरफराज या मंजर आलम में से कोई, मधेपुरा से मनिंद्र मंडल, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, किशनगंज से मो.तस्लीमुद्दीन, रूपौली से बीमा भारती, धमदाहा से लेसी सिंह, आलम नगर से मंत्री नरेंद्र नारायण यादव,बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल और बिहारीगंज से मंत्री रेणु कुशवाहा का नाम तय हुआ है। सूत्रों ने बताया कि सूची जारी होने से पूर्व दोनों शीर्ष नेताओं की एकबार फिर बैठक हो सकती है और इनमें से कुछ के नाम पर पुनर्विचार भी हो सकता है। वैसे प्रथम चरण की सभी 26 सीटों की पूरी सूची मंगलवार को जारी होगी।

सोमवार दोपहर शरद यादव ने मुख्यमंत्री श्री कुमार के साथ देर तक बैठक की जिसमें इन नामों पर सहमति बनी है। शनिवार रात्रि पटना पहुंचे शरद यादव अब तक मुख्यमंत्री के साथ तीन राउंड की बैठक कर चुके हैं। दोनों नेताओं ने एक-एक सीट पर बारीकी से विमर्श किया है। मंगलवार को प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस ने जारी की 77 प्रत्याशियों की सूची

देर रात सोमवार को कांग्रेस ने प्रथम चरण के 77 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इनमें 22 मुसलमान और 14 महिलाएं हैं। सूची जारी होने से पहले तरह- तरह के कयास लगाये जा रहे थे और यह भी प्रचारित हुआ कि कुछ अपरिहार्य कारणों से सूची रोक ली गयी है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी बख्तियारपुर से चौधरी महबूब अली कैसर, कुशेश्वर स्थान से डा. अशोक राम, साहेबगंज से महाचन्द्र प्रसाद सिंह, आलमनगर से लवली आनंद, लौरिया से विश्वमोहन शर्मा और मोरवा से नागमणि कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये हैं। बाकी प्रत्याशियों के नाम इस तरह हैं। बाल्मीकि नगर से इरशाद हुसेन, सीतामढ़ी से रूपम यादव, बथनाहा से संजय राम, बेतिया से मदन मोहन तिवारी, रामनगर से नरेश राम, रक्सौल से रामबाबू यादव, चनपटिया से त्रिभुवन प्रसाद शर्मा, नौतन से जनमैत्री ममता, सुरसंड से बिमल शुक्ला, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, गाजापट्टी से गजाधर ठाकुर, परिहार से परवेज आलम, हरलाखी से मोहम्मद शबीर, रानीगंज से हरिप्रसाद बैसंत्री, केसरिया से सुमित्रा देवी यादव, झंझारपुर से हरखू झा, कोचाधाम से एस. सानंद, खजौली से दीपक सिंह, जौकीहाट से ए. आलम, बोचहा से बेबी कुमारी, हथुआ से बाबू दीन खा, बाबूबरही से राजकुमार महासेठ, बहादुरगंज से टी. आलम, बरुराज से बी. महतो, राजापाकड़ से वीरचंद पासवान, लौकाहा से देवनारायण मंडल, बेनीपट्टी से भावना झा, राजनगर से राम इकबाल पासवान, अलीनगर से मदन मोहन झा, गौरा बौराम नागेश्वर पजियार, सहरसा से नीरज गुप्ता, दरभंगा नगर से कमरुल हसन, दरभंगा ग्रामीण से अब्दुल हादी सिद्दिकी, बेनीपुर से गजेन्द्र झा, बहादुर पुर से मुरारी मोहन झा, केवटी से मो. मोहसिन, मीनापुर से सकलदेव साहनी, समस्तीपुर से तरुण कुमार, पापेपुर से बबिता कुमारी, कल्याणपुर से अनिता राम, मोइद्दीनगर से सिद्धार्थ क्षत्रिय, सकरा से उमेश राम, कुरहनी से विनोद चौधरी, कांटी राइन इकबाल, बरौली से आशीष, भोरे से अनिल कुमार राम, रोसड़ा से सरिता देवी पासवान, गड़खा से रघुनंदन मांझी, अमनौर से विधान चन्द्र राय, बड़हरिया से एस.एस. सरनेहक, सोनबरसा से तारिणी ऋषिदेव, निर्मली से विजय गुप्ता, फारबिसगंज से प्रकाश चौधरी, हायाघाट से अरविन्द चौधरी, बिस्फी से अहमद हसन दुलारे, कटिहार से बिनोद यादव, बरारी से संयुक्ता सिंह, कोढ़ा से सुनीता देवी, बहादुरगंज से तौशीफ आलम, त्रिवेणीगंज से सुरेन्द्र सरदार, रुन्नीसैदपुर से मोनी गुप्ता, बेलसंड से ताहिर अनीश खान, सिकटी से सगुफ्ता अजीम, बनमनखी से शालिग्राम ऋषिदेव, प्राणपुर से अब्दुल जलील, कदवा से दिनेश इंसान, सिंहेश्वर से गणेश पासवान और किशनगंज से मो. जावेद आदि हैं।